जिला भाजपा ने पूर्व विधायक राकेश बर्मा के  अकस्मात निधन पर शोक प्रकट किया कमल शर्मा/चौपाल

जिला भाजपा ने पूर्व विधायक राकेश बर्मा के  अकस्मात निधन पर शोक प्रकट किया
कमल शर्मा/चौपाल
Cnbnewd4himachal: ब्यूरो:-
भारतीय जनता पार्टी के नेता और ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा के आकस्मिक निधन पर
भारतीय जनता पार्टी जिला महासू ने गहरा शोक प्रकट किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, , जिला अध्यक्ष अजय श्याम, जिला महामंत्री शशिभूषण, संजय वर्मा,  जिला प्रवक्ता उमेश शर्मा, चौपाल मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, ठियोग मंडल अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, रोहडू मंडल अध्यक्ष बलदेव रान्टा ने कहा कि पूर्व विधायक राकेश वर्मा का निधन भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने एक कर्मठ नेता को खोया है वही  ठियोग की जनता ने भी अपना सच्चा प्रतिनिधि खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी ज़िला अध्यक्ष अजय श्याम सहित सभी जिला एव मंडल पदाधिकारियो, भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वर्गीय राकेश वर्मा की अंतिम यात्रा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवम परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Check Also

2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों ने की उपायुक्त से मुलाक़ात

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां 09 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों के दल से मुलाक़ात …