
न्यूज एजेंसी:शिमला ब्यूरो:-
चौपाल के नेवटी में चार लोगों की मौत पर की
संवेदना प्रकट
शिमला,28:- अगस्त.प्रदेश कांग्रेस सगंठन महासचिव रजनीश किमटा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत से आये दिनों दुर्घटनाएं हो रही है ,लोग अपनी जान गवां रहें है और सरकार व प्रशासन कुंभकर्ण की नीद सोया हुआ है। किमटा ने चौपाल क्षेत्र में सड़कों की बदहाली के सरकार के साथ साथ चौपाल के विधायक को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सेब का सीजन दूसरी ओर सड़को की खस्ता हालत से लोगों के साथ साथ माल ढुलाई करने वाले चालक भी परेशान है। चौपाल के नेवटी में एक जीप के दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए इसके लिये भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। बार बार इस जगह पर बेरिगेट लगाने की लोग मांग करते रहे लेकिन इस जगह कई हादसे होने के बाद भी विभाग नही जागा उन्होंने कहा कि चौपाल से उत्तराखंड की सीमा फड़ेच पुल तक सड़क इतनी संकीर्ण है कि पिछले लंबे समय से इस सड़क में आये दिनों दुर्घटनाएं होती रही है जिसमें अबतक कई जाने जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर नेवटी में सड़क चौड़ी होती तो यह दर्दनाक हादसा न होता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस क्षेत्र में जो खतननाक मोड़ है उन्हें खोला जाना चाहिए और सड़क की हालत को सुधारा जाना चाहिए।
किमटा ने इस हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर दुःख ब्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सम्बेदना जताई है। उन्होंने दिवंगत आत्मओं की शान्ति की प्रार्थना भगवान से करते हुए सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आग्रह सरकार से किया है।

CNB News4 Himachal Online News Portal