सीएनबी न्यूज़4 हिमाचल:डीडी जंसटा 6अगस्त 2019
नेरवा:-
चौपाल भाजपा ने नेरवा में बांटे लड्डू किया खुशी का इज़हार
कश्मीर में धारा 370 और 35 ऐ के खात्मे पर चौपाल भाजपा ने नेरवा में लड्डू बाँट कर ख़ुशी का इजहार किया ! चौपाल भाजपा मंडलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष किरपा राम पिस्टा, वरिष्ठ कार्य करता मनी राम शर्मा,पप्पू सूद,सेवा निवृत नायब तहसीलदार मोहि राम चौहान,बेबी धोपटा,काकू ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेरवा बाजार में लड्डू बांटे

एवं इस फैसले को एक ऐतिहासिक फैसला करार देते हुए इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को वधाई दी ! भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 1947 में मिली देश की आज़ादी आज वास्तविकता में पूरी हुई है ! आज देश पूरी तरह आज़ाद हो गया है,अब देश में हर तरफ तिरंगा फहराया जाएगा ! उन्हों ने कहा कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक देश एक विधान का स्वप्न भी पूरा हो गया है।
CNB News4 Himachal Online News Portal