चौपाल में धबास के साथ खड्ड में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला।
चौपाल:- चौपाल तहसील के अंतर्गत धबास बाजार के साथ खड्ड में एक व्यक्ति मृत अवस्था में गिरा हुआ पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने स्थानीय लोगो की सूचना पर मामला दर्ज कर मौके पर पहुच कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ब्यक्ति की पहचान जीवन सिंह पुत्र स्व० सहीराम गांव चाड़च डाकघर धबास तहसील चौपाल जिला शिमला उम्र करीब 58/60 वर्ष के रूप में की गई है प्राप्त जानकारी अनुसार, पुलिस ने मौका पर पहुंच कर,, मृतक के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया।इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है।
CNB News4 Himachal Online News Portal
