Breaking news—
(कमलशर्मा)
●कुलदीप राठौर ने की हिमाचल प्रभारी से शिष्टाचार भेंट●
————-
शिमला: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने शनिवार को राज्यसभा सांसद और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से दिल्ली में मुलाकात की। राठौर का कहना है कि इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर सकारात्मक चर्चा हुई।राठौर का कहना है कांग्रेस के विचार और संगठन की ताकत से हिमाचल में नए इतिहास रचेंगे।–
“कबिले गौर है राठौर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते कांग्रेस पार्टी ने सत्ता तक पहुचने का रास्ता बनाया था और कार्यकर्ताओं में खासी ऊर्जा भर कर हिमाचल में बीजेपी का मुकाबला कर जनता के मुद्दे जन मानस तक पहुचा कर कांग्रेस के भीतर सब को साथ ले कर संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका बखूबी नभाई थी, नतीजतन कुलदीप राठौर कांग्रेस हाईकमान की नजर में संगठन को ले कर “गुड बुक में हमेशा से रहे है। बता दे हिमाचल की प्रभारी के साथ पहले भी संगठन के लिए कार्य कर चुके है। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल भी अप्रैल में पूरा हो रहा है संगठन का अध्यक्ष भी प्रदेश में बनना है। हालांकि राठौर की दिल्ली मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट है,लेकिन सियासत गरमा गई है, जानकारों का मानना है हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष बनना है! और नही भी बदल सकते ! ये कांग्रेस हाईकमान का Prerogative है। लेकिन सुगबुगाहट तो शुरू हो चुकी है। ऐसी भी चर्चा है रानी प्रतिभा सिंह भी हिमाचल में कॉन्टीन्यू कर सकती है हालाँकि ये सवाल भविष्य के गर्भ में कैद है। हिमाचल में राजनीतिक हलचल शुरू है।बिहार के संकेत को ध्यान दे कर समझा जाए तो वहाँ पर बड़ी स्टेट का प्रदेश अध्यक्ष सीटिंग विधायक को बनाया गया है,वही पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र, हिमाचल की सियासत का बहुत बड़ा चेहरा रहा है “हॉली लॉज कांग्रेस की बैक बॉन है। प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह का कार्यकाल बेशक पूरा होने जा रहा है राजनीति की समझ रखने वालों का मानना है अभी फिलहाल कांग्रेस अध्यक्ष को फिर से एक और मौका दिया जा सकता है? कांग्रेस विचार धारा के लोगों में ये भी चर्चा बनी हुई है।फिर से कुलदीप राठौर को भी जिम्मेदारी मिल सकती है!
CNB News4 Himachal Online News Portal

