चौपाल कांग्रेस में हलचल तेज टिकट के लिए महिला ने किया आवेदन

कमल शर्मा: चौपाल
सीएनबी न्यूज़4 हिमाचल
चौपाल विधानसभा क्षेत्र में सेब सीजन की वजह से कुछ राजनीतिक हलचल जरा सी शांत थी अब कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट के लिए आवेदन लिए जाने से चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेत्री रिपना कलसाई ने कांग्रेस टिकट की अपनी दावेदारी पेश कर दी है। रिपना कलसाई प्रदेश युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रह चुकी है और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस सचिव के पद पर कांग्रेस पार्टी के लिए सेवाए दे रही है
रिपना कलाईक ने उम्मीद के साथ कहा है कि उनको चौपाल की सेवा करने का एक नारी को टिकट दे कर कांग्रेस पार्टी आवश्यक मौका देगी उन्होंने कहा कि चौपाल की बेटी हु चौपाल की बहु हु।चौपाल बड़ी हुई हु और चौपाल में पढ़ी हु चौपाल की समस्या से भली भांति वाकिफ हु। और पैदल चल कर हर गांव हर पंचायत और हर घर तक पहुचे में सक्षम हु चौपाल के हर क्षेत्र से वाकिफ हु।
——————–
चौपाल:29अगस्त2022


CNB News4 Himachal Online News Portal