चौपाल  विकास नगर बस न चलाए से लोगो मे भारी रोष।


मुख्यमंत्री से चौपाल विकास नगर बस चलाए जाने की मांग दोहराई

चौपाल  विकास नगर बस न चलाए से लोगो मे भारी रोष।
कमल शर्मा/चौपाल
चौपाल: (8फरवरी 2021):-चौपाल विकास नगर बस के हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा न चलाए जाने से चौपाल के आम लोगो में खासी नाराजगी पाई जा रही है, ग्राम पंचायत , मडावग सराह, धबास, सराह, लिंगजर, झोखड़, खगना , चान्जु, देवत , झीना ननाहर, सहित ग्राम पंचायत ठाना ,चौपाल की 17 पंचायत के लोगो मे सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम के विरूद्ध भारी रोष ब्यापत है। लोगो का कहना है कि चौपाल विकास नगर बस को चलाए जाने के लिए पिछले लंबे समय से से सरकार के समक्ष 17 पंचायत के लोगो ने मांग बार बार  उठाई है लेकिन बस न चलाए जाने की मांग आज दिन तक पूरी नही हुई। बस अगर चला देते तो इस से हिमाचल पथ परिवहन निगम को आर्थिक लाभ ही प्राप्त होना था लेकिन इस तरफ जन समस्या को लेकर किसी का कोई ध्यान नहीं है इस बस के चलने से
चौपाल की 17 पंचायतों की 22 हजार आवादी को सीधा लाभ मिलना था।
 पूर्व  प्रधान भोपिंदर चंदेल, पूर्व बीडीसी सदस्य रमेश नेहटा, समाज सेवक केएन शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य मंगत राम शर्मा, सहित चौपाल के सभी स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम  व। परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि जन हित मे चौपाल विकास नगर बस को चला कर आम जनता को को लाभान्वित करे।—/////

Check Also

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ Cnbnews4himachl शिमला:-भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण …