चौपाल की बिजली बाधित लाइन पर गिरा पेड़

कमल शर्मा/चौपाल
चौपाल की बिजली बाधित लाइन पर गिरा पेड़

चौपाल: 1मई 2020- चौपाल को बिजली आपूर्ति करने वाली चौपाल हुली लाइन के बाधित होने से चौपाल में शुक्रवार वार को विद्युत ब्यवस्था अचानक ठप पड़ गई। चौपाल विद्युत मंडल के अंतर्गत चौपाल शिमला मार्ग पर चंबी और खड़की के बीच एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इस घटना से चौपाल शिमला मार्ग भी पेड़ गिरने से बंद हो गया जिस कारण वहां मरीज ले कर जा रही एम्बुलेंस भी सड़क पर फंसी रही अन्य वाहन भी रुके रहे।लोक निर्माण विभाग ने सड़क को तो खोल दिया लेकिन पेड़ ने विद्युत लाइन को बहुत नुकसान पहुचाया है चौपाल विद्युत विभाग के xen ….. चमेल सिंह  ने विजली को रिस्टोर करने का काम शुरू किया है उन्होंने कहा शाम तक चौपाल की आपूर्ति लाइन रिपेयर के बहाल हो जाएगी।

फ़ोटो:-

Check Also

हिमाचल किसान सभा का सातवां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का सम्पन्न

हिमाचल किसान सभा का सातवां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का सम्पन्न Cnbnews4himachal शिमला:-हिमाचल किसान सभा …