सराह हिमाचल की खूबसूरत जगहों में से:  श्याम सिंह 

22-2-2020
सराह हिमाचल की खूबसूरत जगहों में से:  श्याम सिंह 
      (संजीव शर्मा)
सराह:-(चौपाल ):- धार्मिक स्थल सराह हिमाचल की खूबसूरत जगह में से एक है ये शब्द उत्तरकाशी उत्तराखंड इंटर कॉलेज आरा कोर्ट के प्रिंसिपल श्याम सिंह चौहान ने कहे मॉडल इंटर कॉलेज आरा कोर्ट उत्तरकाशी खंड के छात्र और छात्राएं एजुकेशनल टूर पर चौपाल उपमंडल के धार्मिक स्थल सराहा आए थे इनको यह स्थान अति रमणीक और मनमोहक लगा टूर पर आए  शिक्षकों एवं छात्रों ने इस सफर का आनंद लिया
 गवर्नमेंट मॉडल इंटर कॉलेज अरकोट  उत्तरकाशी उत्तराखंड के शिक्षकों छात्र और छात्राओं ने यहां की खूबसूरती की सराहना की इन्होनें “हलदाजुबड़” में बर्फ का आनंद लिया और पूरे हिमाचल उत्तराखंड पंजाब के आराध्य देवता श्री बिजट महाराज और शिरगुल महाराज के दर्शन भी किये  प्रिंसिपल- श्याम सिंह चौहान ने cnb news 4 himachal को बताया कि सराह हिमाचल की खूबसूरत जगहों में से एक है,तथा यहां आ कर यहां की वादियों में  खो जाते है और वापस जाने का मन नही करता  बाकी सभी अध्यापकों सुरेश चौहान (व्याख्याता) जयप्रकाश राजगुरु (व्याख्याता)  चंद्र मोहन यादव (व्याख्याता) आदि का भी यही कहना है की 66 बच्चों ने इस टूर में काफी आनंद लिया और बर्फ के भी मजे लिए यदि चूडधार में बर्फ अधिक नही होती तो वहां भी जाने का मन हो रहा था चूडधार की यात्रा प्रशासन द्वारा अधिक बर्फ होने के कारण मई महीने तक बंद  कर दी है  वहां जाने  का मन था
 कभी और गर्मी में चूड़धाार की यात्रा छात्रों के साथ करेंगे।

फोटो :- सराह में छात्र एजुकेशनल टूर के मौके cnbnews4himachal.com

Check Also

क्षतिग्रस्त होर्डिंग की मरम्मत करें संबधित विभाग- उपायुक्त*

*क्षतिग्रस्त होर्डिंग की मरम्मत करें संबधित विभाग- उपायुक्त* जिला में सरकारी जन सूचनाओं से जुड़े …