कांग्रेस के एकता सम्मेलन में राठौर गरजे कांग्रेस देश को बांटती नही जोड़ती है

30जनवरी2020-

कांग्रेस के एकता सम्मेलन में राठौर गरजे

कांग्रेस देश को बांटती नही जोड़ती है

नाहन/शिमला(ब्यूरो):-महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नाहन में आयोजित एकता सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने केंद्र और प्रदेश सरकारों को आड़े हाथ लिया। सम्मेलन में मुकेश अग्निहोत्री भी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अचानक दिल्ली जाना पड़ा।

     कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मुख से निकले अंतिम शब्द हे राम के नाम पर बीजेपी भले ही अपनी राजनीति चमकाती आ रही है, लेकिन मोदी सरकार महात्मा गांधी नहीं नाथूराम गोडसे की विचारधारा को मानती है। ये गांधी के सपनों का भारत नहीं, बल्कि नाथूराम के सपनों का भारत है। आज भाई-भाई को लड़ाने का काम केंद्र की बीजेपी सरकार  कर रही है। कांग्रेस देश और प्रदेश की राजनीति को और दूषित नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कांग्रेस देश को बांटती नहीं जोड़ती है।
 कुलदीप राठौर ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि वे जन जन में जा कर भाजपा की गलत नीतियों का लोगो के बीच जा कर खुलासा करें, देश और प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ने में अपनी भागेदारी दर्ज कर आहुति डाले। कांगेस पार्टी भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध करेगी।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री 31 अगस्त को शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के प्रवास पर

घनाहट्टी और रामपुर क्योंथल में करेंगे खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सीएनबीन्यूज़4हिमाचल शिमला:-लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य …