चौपाल  के सर्द मौसम में पंचायत के उपचुनाव में डटे उम्मीदवार

कमल शर्मा cnb news4 himachal

7नवम्बर2019

चौपाल  के सर्द मौसम में पंचायत के उपचुनाव में डटे उम्मीदवार

चौपाल(ब्यूरो)  :-विधानसभा क्षेत्र चौपाल की तीन ग्राम पंचायतो में 17 नवंबर को होने वाले पंचायत उप चुनाव में  प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत मधाना से दो उम्मीदवार ओम प्रकाश व विजय प्रकाश, ग्राम पंचायत जावग छमरोग से तीन उम्मीदवार आशुतोष, सोहन सिंह व संदीप चुनावी मैदान में है, जबकि तहसील कुपवी की ग्राम पंचायत झोकड से एक ही उम्मीदवार आशा देवी पत्नी मोहन सिंह ने नामांकन भराथा और वह निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। खंड विकास अधिकारी चौपाल अरविन्द गुलेरिया ने कहा कि नाम वापसी के बाद उपरोक्त उम्मीदवार चुनावी मैदान में है तथा उन्हें चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिएगए है।

Check Also

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ Cnbnews4himachl शिमला:-भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण …