सुभाष मंगलेट को हरियाणा में मिली बड़ी जिम्मेदारी 

डीडी जंसटा/ कमल शर्मा

सुभाष मंगलेट को हरियाणा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

  ब्यूरो सीएनबी न्यूज़4हिमाचल 18अक्टूबर19
चौपाल के पूर्व विधायक व कृषि एवं विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मंगलेट को  केंद्रीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलेट को हरियाणा के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से  पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन चुनाव लड़ रहे हैं।  इससे पूर्व मंगलेट राहुल गांधी की कोर कमेटी के सदस्य रह चुके हैं व देश के विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए सेवाएं दे चुके हैं। मंगलेट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी भिन्न-2 पदों पर कार्य कर चुके हैं। मंगलेट ने नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी और राहुल गान्धी   का धन्यवाद किया है और कहा है कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।

Check Also

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ Cnbnews4himachl शिमला:-भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण …