चौपाल के चिवना नाला में गिरी कार एक क़ी मौत एक घायल

कमल शर्मा/चौपाल

सीएनबी न्यूज़4हिमाचल
 –16जुलाई 2019
(time 08.54pm)
●चौपाल के चिवना नाला में गिरी कार एक की मौत एक घायल
● नीचे शापड़ा पहुंची कार
●सड़क से करीब पौना किमी नीचे चली गई कार
चौपाल: चौपाल मुख्यालय से 25 किमी दूर ग्राम पंचायत ननहार के चिवना बदलवाग में चिवना नाला के समीप एक आल्टो कार एचपी/08-2060 गहरे नाले में नीचे जा गिरी जिस में सवार दो ब्यक्तियों में से एक की मौत हो गई है एक ब्यक्ति घायल है मृतक की पहचान सूरज आयु करीब 13 वर्ष ग्राम ननहार के रूप में की गई है एक अन्य घायल योगेंश कुमार आयु करीब46 अध्यापक देहा स्कूल ग्राम ननहार वासी है। घायल को स्थानीय लोगो ने ढांक से उठा कर सड़क लाया और उपचार के लिए  आईजीएमसी ले कर चले गए है दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार आल्टो कार ग्राम पंचायत ननहार की प्रधान लीला देवी के पति की थी वो देहा से अपनी कार से घर ननहार आ रहे थे मृतक इन का भतीजा बताया है, हादसा इतना दर्दनाक है चिवना नाला से नीचे डायरेक्ट शापडा दिखता है जो करीब नीचे पौना कि मी होगा, प्रत्यक्षदर्शीयो के मुताबिक उन्होंने कार को गिरते देखा और दौड़ कर घटना स्थल पर आ कर नीचे नाले में बचाव के लिए उतरे गनीमत है ये दोनों कार से नाले में ऊपर ही बाहर गिरे मिले कार के भीतर अगर नीचे तक जाते तो और दुखद हो जाता कार मौके पर नीचे इकट्ठी हो कर गेंद  की तरह हो चुकी है लोग कार तक नीचे गए उस मे कोई अन्य नही था, रात के अंधरे में लोगों से जो बनपाया काफी मुश्किल से ढांक से इन दोनों को बहार निकाला दुर्घटना के तुरंत बाद परिवार के लोग भी मौका पर पहुच गए थे इस दुर्घटना के बाद से इलाके में शोक लहर  लहर छा गई है,
 ●मृतक सूरज जो कि इसी परिवार से है स्टूडेंट है अपने अंकल के साथ छुट्टी के बाद  घर आ रहा था किसे मालूम था सूरज घर नही पहुचेगा सूरज के माता पिता का इस हादसे के बाद रो रो कर बुरा हाल है, दुख के कारण अपनी छाती पीट रहे है, चौपाल की आम जनता ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है■

Check Also

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।

जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ Cnbnews4himachl शिमला:-भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण …