मुख्यमंत्री से मिले रजनीश किमटा जीत की दी बधाई
ब्यूरो रिपोर्ट
शिमला :-रजनीश किमटा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें विधानसभा उप चुनावों में जीत की बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत ने प्रदेश के लोगों ने उनके मजबूत नेतृत्व को अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने इसके लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों व नेताओं का आभार जताया है।
भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस बुरी तरह फ्लॉप हुआ है:रजनीश किमटा
ब्यूरो रिपोर्ट
शिमला 15 जुलाई:प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 15 राज नेताओं का जिसमें भाजपा के
9,कांग्रेस के 4 व 2 निर्दलीय थे का बीजेपी नेताओं ने राजनैतिक भविष्य पूरी तरह चौपट कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस से गए छह व तीनों निर्दलीयों को पार्टी टिकट देकर अपने नेताओं का तिरस्कार किया है। प्रदेश में समय से पूर्व 9 विधानसभा उप चुनाव थोपने के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अपने इस कृत्य के लिये इन नेताओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश पर अकारण उप चुनाव थोपने के लिये भी इन नेताओं को अब पद छोड़कर राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए। रजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस बुरी तरह फ्लॉप हुआ है। भाजपा ने जोड़तोड़ व धनबल से सत्ता हथयाने का जो असफल प्रयास किया था उसके चलते भाजपा ने अपने कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के विश्वास को भी तोड़ा है। कांग्रेस के छह विधायकों के साथ मिलकर धनबल पर राज्यसभा की सीट चुराई। इसके बाद तीन निर्दलीय विधायकों को भी विधानसभा से त्यागपत्र दिलाया। इन 9 विधानसभा उप चुनावों में इन सभी नेताओं को पार्टी टिकट देकर भाजपा ने अपने कर्मठ नेताओं का जो तिरस्कार किया है उसे यह नेता कभी भूलने वाले नही। रजनीश किमटा ने कहा कि विधानसभा उप चुनावों के परिणामों ने सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश के लोग न तो धनबल पर कोई विश्वास रखते है और न ही दलबदल पर। अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये भाजपा ने प्रदेश में जो खेल खेला उसके लिए प्रदेश के लोग उसे अब कभी माफ नही करेंगे।किमटा ने कहा कि इन उप चुनावों के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की संख्या अब 40 हो गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भी मजबूत हो गई है।अब भाजपा का कोई भी सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र नही चल पाएगा।
CNB News4 Himachal Online News Portal

